यूपी में काबिलियत है लेकिन अवसर नहीं: प्रियंका गांधी
बाराबंकी/गोंडा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में काबिलियत है लेकिन यहां के नौजवानों को अवसर नहीं मिल रहा है। जाति और धर्म की राजनीति करने वालों ने प्रदेश के लोगों को गरीब बनाए रखा। ताकि उन्हें जाति और धर्म के भावनाओं में बांधकर …
बाराबंकी/गोंडा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में काबिलियत है लेकिन यहां के नौजवानों को अवसर नहीं मिल रहा है। जाति और धर्म की राजनीति करने वालों ने प्रदेश के लोगों को गरीब बनाए रखा। ताकि उन्हें जाति और धर्म के भावनाओं में बांधकर अपना स्वार्थ सिद्ध किया जा सके।
वह जैदपुर विधानसभा क्षेत्र मसौली कस्बे में तनुज पूर्णिया के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी। कहा किदेवा और महादेवा की धरती पर खड़े होकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। यह वही धरती है जहां रफी अहमद किदवई ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उत्तर प्रदेश बहुत महान प्रदेश है। यहां की खेती समृद्ध है संस्कृति मजबूत है। नौजवानों में काबिलियत है लेकिन जानबूझकर उन्हें सक्षम नहीं बनाया जा रहा है।
इसके साथ उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है पेट्रोल और डीजल ₹100 से ऊपर बिक रहा है इसलिए 5 साल में किसी को भी एक रोजगार नहीं मिला छुट्टा जानवर खेत खाए जा रहे हैं। किसानों को अपनी उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है। नौजवान भर्ती की परीक्षा देते हैं तो परीक्षा रद्द हो जाती है। पेपर लीक हो जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 12 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। लेकिन नियुक्तियां नहीं की जा रही है यहां के लोग बहुत परेशानी और मुसीबत से जिंदगी जी रहे हैं। नेता का सबसे बड़ा धर्म होता है जनता की सेवा , वे लोगों को जाति और धर्म में बांट रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक महिलाओं पर अत्याचार हुआ। हाथरस उन्नाव सहित कई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अत्याचार करने वालों को संरक्षण दे रही है। लखीमपुर में जिन लोगों ने किसानों को कुचल डाला उन्हें सरकार का संरक्षण हासिल था।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं थी तब भी उसने कोरोना का हाल में प्रवासी भारतीयों को घर तक पहुंचाया आप सीजन की व्यवस्था कराई। गांव गांव तक दवाइयां पहुंच वाई। उन्होंने कहा कि सपा बसपा के लोग तब कहां थे जबएनआरसी के मुद्दे पर लोग आंदोलनरत थे। कोरोना का हाल में भी उनका अता पता नहीं था।
उन्होंने लोगों से पूछा जाति और धर्म के नाम पर सपा बसपा और भाजपा को जीता कर क्या मिला। क्या एक भी उद्योग लगे।जिन से रोजगार मिलते हैं उन उद्योगों को दो प्रमुख उद्योग पतियों को बेचा जा रहा है रोजगार कहां से देंगे। उन्होंने कहा कि सपा बसपा भाजपा सब आपके जज्बात से खेल रहे हैं। भाजपा के नेताओं को उद्योग पतियों की चिंता है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब तक गरीब जनता धर्म और जाति के जाल में फंसी रहेगी तब तक कल्याण नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि छोटे दानों की समस्या से लोग सालों से परेशान हैं। मोदी जी कह रहे हैं कि उन्हें मालूम नहीं था। वह तो सर विज्ञानी अंतर्यामी हैं आखिर कैसे उन्हें नहीं पता चला अमेरिका के राष्ट्रपति को जब खांसी भी आती है तो प्रधानमंत्री को पता चल जाता है और भी फोन कर संवेदना प्रकट करने लगते हैं।
प्रियंका गांधी ने किसानों से वादा किया कि यदि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनी एक एक किसान का कर्ज दोबारा माफ किया जाएगा बिजली का बिल माफ कर आधा करेंगे। जॉब कैलेंडर बनाएंगे ताकि कोई खिलवाड़ करने की कोशिश ना कर सके। महिलाओंको 40% आरक्षण देने पुलिस में 25% महिलाओं की भर्ती करने तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने के साथ-साथ छात्राओं को स्कूटी मुंह से देने का भी उन्होंने वादा किया।
यह भी पढ़े-होली, दिवाली पर देंगे मुफ्त गैस सिलेंडर, किसानों को फ्री में मिलेगी बिजली: सीएम योगी
