हिमाचल प्रदेश: दो पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि देते हुए विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दो पूर्व विधायकों के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक प्रस्ताव पारित किया गया। कश्मीरी लाल जोशी (84) का जनवरी को ऊना जिले में निधन हो गया था, जबकि चमन लाल गचली (76) ने इस महीने की शुरुआत में परवाणु में अंतिम सांस ली। जोशी तत्कालीन संतोखगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने …

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दो पूर्व विधायकों के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक प्रस्ताव पारित किया गया। कश्मीरी लाल जोशी (84) का जनवरी को ऊना जिले में निधन हो गया था, जबकि चमन लाल गचली (76) ने इस महीने की शुरुआत में परवाणु में अंतिम सांस ली।

जोशी तत्कालीन संतोखगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, जिसे परिसीमन के बाद हरोली का नाम दिया गया था। गचली कसौली के पूर्व विधायक थे और उन्होंने 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़ें-

मुंबई में प्रदर्शन के दौरान तलवार लहराने वाले नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 

संबंधित समाचार