बाराबंकी: प्रियंका गांधी के रोड शो से जाम हुई रामनगर टाउन एरिया की सड़कें
रामनगर/बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने को लगातार प्रयासरत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज ब्रहस्पतिवार को रामनगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञानेश शुक्ला के समर्थन में एक रोड शो में भाग लिया। इस दौरान प्रियंका के स्वागत के लिए लोग आतुर दिखे। पूरे टाउन में जाम जैसा माहौल …
रामनगर/बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकने को लगातार प्रयासरत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज ब्रहस्पतिवार को रामनगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञानेश शुक्ला के समर्थन में एक रोड शो में भाग लिया। इस दौरान प्रियंका के स्वागत के लिए लोग आतुर दिखे। पूरे टाउन में जाम जैसा माहौल हो गया।
उन्होंने खुले दिल से ज्ञानेश के साथ गाड़ी पर सवार होकर घण्टों लोगों के बीच रहीं। यहां पर प्रियंका ने कहीं हाथ जोड़कर, कहीं हाथ मिलाकर, कहीं बातचीत कर लोगों से जुड़ने का प्रयास किया। इस बीच रास्ते मे पड़ने वाले मंदिर को प्रणाम करती रही। पूरे समय महिलाएं, व्यापारी और युवा उनके फोकस पर रहे।
उनसे जुड़कर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती का आह्वान करते हुए भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगारी, अपराध आदि का संदेश दिया। रामनगर यूनियन इंटर कालेज से चलकर रामनगर बदोसराय रास्ते टाउन के अंदर पहुंचीं। प्रियंका ने 4 बजे रोड शो शुरू किया। इस दौरान प्रियंका ने बहुत से लोगों को पिंक कलर के हैंड बैंड व अपना घोषणा पत्र दिया।
यह भी पढ़ें:-बरेली: अलग- अलग जगहों पर दो लोगों ने ट्रेन से कटकर दी जान, लोग बोले- प्रेमी प्रेमिका थे
