अयोध्या: गोसाईगंज के सपा प्रत्याशी समेत पांच पर आचार संहिता के उल्लंघन पर केस दर्ज
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लघंन के मामले में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अभय सिंह समेत पांच के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक महाराजगंज थाना में सपा प्रत्याशी अभय सिंह के प्रचार वाहन पर बिना अनुमति के पोस्टर आदि चिपका होने पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया …
अयोध्या। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लघंन के मामले में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अभय सिंह समेत पांच के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक महाराजगंज थाना में सपा प्रत्याशी अभय सिंह के प्रचार वाहन पर बिना अनुमति के पोस्टर आदि चिपका होने पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया और वाहन को सीज कर दिया गया हैं।
वही दूसरी एफआईआऱ हैदरगंज थाने में बिना अनुमति के भाजपा के झंडे व पोस्टर लेकर चलने पर वाहन चालक मोनू मिश्रा पर केस दर्ज कर वाहन सीज किया गया। हैंदरगंज थाने में ही बसपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज किया गया है। इसी थाने में विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता पर भी केस दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: प्रियंका गांधी के रोड शो से जाम हुई रामनगर टाउन एरिया की सड़कें
