मुरादाबाद : निमोनिया, डायरिया, सर्दी-जुकाम के बढ़े मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला पुरुष अस्पताल में गुरुवार को एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से ज्यादातर निमोनिया, डायरिया, सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहे। पंजीयन व दवा वितरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। दोपहर एक बजे तक पंजीयन काउंटर पर एक हजार मरीजों ने परामर्श के लिए पर्चा बनवाया था। जबकि …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला पुरुष अस्पताल में गुरुवार को एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से ज्यादातर निमोनिया, डायरिया, सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहे। पंजीयन व दवा वितरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। दोपहर एक बजे तक पंजीयन काउंटर पर एक हजार मरीजों ने परामर्श के लिए पर्चा बनवाया था।

जबकि कई मरीजों ने पुराने पर्चे पर सीधे ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष में पहुंचकर परामर्श लिया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीर सिंह ने अपने कक्ष में 115 मासूम मरीजों को परामर्श दिया था। इसमें नूर, सुभाष, राशिद, आतिया, अबूजान, अनीशा आदि शामिल रहे। मासूम मरीज खांसी-जुकाम, डायरिया, बुखार से पीड़ित रहे। बाल रोग विशेषज्ञ ने मौसम से तालमेल बैठाकर रखने, हल्के मोटे कपड़े पहने, पानी उबालकर पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी। जनरल फिजिशियन के कक्ष में भी मरीज जुटे रहे।

उन्होंने मरीजों की मधुमेह, रक्तचाप की जांच कराने के बाद परामर्श दिया। जांच के लिए भी मरीजों को लाइन लगानी पड़ी। दवा वितरण काउंटर पर भी मरीज लाइन में लगकर दवा प्राप्त किए। स्टॉक में कई दवा नहीं होने से मरीजों को मेडिकल स्टोर्स की दौड़ लगानी पड़ी। चेस्ट फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जांच के बाद उन्होने मरीजों को परामर्श दिया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि मौसमी में बदलाव से इन दिनों लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में जांच व इलाज का समुचित प्रबंध है।

संबंधित समाचार