काजोल और अजय देवगन ने मनायी अपनी 23वीं मैरिज एनिवर्सरी, देखें फोटोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। बॉलीवुड फैमस जोड़ी अजय देवगन और काजोल अपनी प्यार भरी शादी की 23वीं मैरिज एनिवर्सरी मना रहें है। दोस्ती भरे बंधने से लेकर प्यार करने वाले व्यवहार तक की झलकियों से लोगों को खुश करते रहते हैं। सोशल मीडिया की फोटो देखकर लोगो ने खुब तारीफ के साथ साथ बधाई भी दी है। दोनों का …

मुबंई। बॉलीवुड फैमस जोड़ी अजय देवगन और काजोल अपनी प्यार भरी शादी की 23वीं मैरिज एनिवर्सरी मना रहें है। दोस्ती भरे बंधने से लेकर प्यार करने वाले व्यवहार तक की झलकियों से लोगों को खुश करते रहते हैं।

सोशल मीडिया की फोटो देखकर लोगो ने खुब तारीफ के साथ साथ बधाई भी दी है।

दोनों का साथ लोगो को काफी पंसद भी आता है।कपल ने अपनी 23वीं मैरिज एनिवर्सरी पर एक-दूसरे को खूबसूरत अंदाज में बधाई दी है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया जिसमें अजय देवगन कहते नजर आ रहे हैं कि, “मैं वास्तव में आश्चर्यचकित हूं कि, काजोल अभी भी मेरे साथ हैं।” ये सुनकर काजोल ‘awww’ कहते हुए अपने पति को प्यार भरी नजरों से देखती हैं।

काजोल ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पति अजय के साथ एक पुरानी रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। काजोल ने कैप्शन में लिखा है, “दौड़ना, चलना, लंगड़ाना, लात मारना, चिल्लाना यहां हम 23 साल बाद हैं। क्या हम पदक या विस्मय के लायक हैं? किसी भी तरह से हम दोनों जानते हैं कि, आप पुरस्कार समारोहों के बारे में कैसा महसूस करते हैं, अब मैं धनुष ले रही हूं।” काजोल के पोस्ट पर अजय देवगन ने कमेंट कर लिखा है, “मुझे 23 साल पहले एक अवॉर्ड मिला था।”

यह भी पढ़े-मुरादाबाद : लोन लेकर बैंक को लगाई 2.38 करोड़ की चपत

संबंधित समाचार