लखनऊ: मर्चेंट नेवी कर्मी ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ के विभूतिखंड थाना पुलिस ने एक मर्चेंट नेवी कर्मी को बुधवार को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ पहुंची। जहां उसके पूछताछ की जा रही है। आरोपी एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। जिसके खिलाफ 10 फरवरी को पीड़िता ने …

लखनऊ। लखनऊ के विभूतिखंड थाना पुलिस ने एक मर्चेंट नेवी कर्मी को बुधवार को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ पहुंची। जहां उसके पूछताछ की जा रही है। आरोपी एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। जिसके खिलाफ 10 फरवरी को पीड़िता ने विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

होटल में नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

विभूतिखंड थाना इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी जौनपुर रुपचंदपुर निवासी गौरव सिंह को पुलिस टीम ने पुणे से गिरफ्तार किया है। गौरव महाराष्ट्र पुणे के सन्तनगर लोहेगांव के पंकज असमान बिल्डिंग में रहकर मर्चेंट नेवी की ट्रैनिंग कर रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए दरोगा पवन कुमार सिंह व जसीम अहमद और सिपाही अखिलेश यादव व आशुतोष की टीम दो दिन से पुणे में उसकी तलाश कर रही थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने शादी का झांसा देकर दोस्ती की। उसके बाद विभूतिखंड स्थित एक होटल में लेकर जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा।

पहले से था शादीशुदा, घर वालों से हुई जानकारी

पुलिस के अनुसार आरोपी गौरव पहले से शादीशुदा था। इसका खुलासा पीड़िता के मुकदमा दर्ज कराने के बाद हुआ। जब पुलिस टीम आरोपी की तलाश में उसके गृह जनपद पहुंची। जहां जानकारी हुई उसकी पहले से शादी हो चुकी है। वह आजकल पुणे में मर्चेंट नेवी में काम करता है। आजकल उसकी स्पेशल ट्रैनिंग चल रही है।

यह भी पढ़े: लखनऊ: बसों में सफर करने वाले यात्रियों को कल से मिलेगी राहत, चुनाव में गई बसों के लौटने का सिलसिला शुरू

संबंधित समाचार