सीतापुर: कथित प्रेमी व पति ने मिलकर की थी उर्मिला की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
महमूदाबाद/सीतापुर। युवती के प्रेमी ने ही उसके ससुरालीजनों के साथ मिलकर युवती की गला घोंटकर हत्या की थी। मामले से पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अर्द्ध नग्नावस्था में उसके शव को शारदा नहर पटरी के किनारे झाड़ियों के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने युवती के प्रेमी व उसके पति को गिरफ्तार कर …
महमूदाबाद/सीतापुर। युवती के प्रेमी ने ही उसके ससुरालीजनों के साथ मिलकर युवती की गला घोंटकर हत्या की थी। मामले से पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अर्द्ध नग्नावस्था में उसके शव को शारदा नहर पटरी के किनारे झाड़ियों के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने युवती के प्रेमी व उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। सीओ रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 18 फरवरी की सुबह नूरपुर शारदा नहर पुल से दक्षिणी नहर पटरी पर शेखपुर-बिलौली जाने वाले मार्ग के किनारे ख्वाभीपुर गांव के सामने अर्धनग्नावस्था में युवती का शव पड़ा मिला था।
मृतका की पहचान उर्मिला यादव (24) पुत्री विश्राम यादव निवासी बरातीपुर पैंतेपुर के रूप में हुई थी। जांच के दौरान पता चला था कि मृतका की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व समशेर निवासी डहुआ मजरे दारापुर कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी से हुई थी। घर में अनबन व प्रताड़ना के चलते पूर्व में सीतापुर न्यायालय से मृतका उर्मिला ने ससुरालीजनों पर एक केस भी दर्ज कराया था। भाई निर्मल यादव के मुताबिक 16 फरवरी को बरातीपुर गांव से मृतका उर्मिला महमूदाबाद दवा लेने के लिए निकली थी। मनोज को फोन करके मिली और उसके बाद से लापता हो गई थी।
मृतका के भाई निर्मल यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी मनोज, पति समशेर समेत चार लोगों के खिलाफ धारा 302, 201 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह, कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र बहादुर सिंह, एचसीपी कृष्णकांत उपाध्याय के साथ महमूदाबाद-फतेहपुर मार्ग पर गुलरामऊ प्राथमिक विद्यालय के पास सुबह साढ़े छह बजे छापा मार दिया। पुलिस ने यहां से घटना में नामजद आरोपी कथित युवती के प्रेमी आदित्य कुमार यादव उर्फ मनोज उर्फ सुशील निवासी कटरा मजरे भयारा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी, पति समशेर यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी डिहवा मजरे दारापुर कोतवाली बाराबंकी नगर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान मृतका के कथित प्रेमी व पति ने मिलकर उर्मिला की गला दबाकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से चार लोगों ने मिलकर उर्मिला के शव के नहर पटरी के किनारे अर्धनग्नावस्था शव फेंका था, ताकि मामला दुष्कर्म के बाद हुई हत्या का लगे। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मर्चेंट नेवी कर्मी ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार
