खटीमा: 22 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे
खटीमा, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की टीम ने बकाया बिजली बिल वसूली का अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को एसडीओ अंबिका यादव के नेतृत्व में टीमों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में 22 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे। इसके अलावा करीब 12 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया वसूल किया। जेई पवन उप्रेती ने …
खटीमा, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की टीम ने बकाया बिजली बिल वसूली का अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को एसडीओ अंबिका यादव के नेतृत्व में टीमों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में 22 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे।
इसके अलावा करीब 12 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया वसूल किया। जेई पवन उप्रेती ने बताया कि टीमों ने नगर में इस्लामनगर गोटिया, मुख्य बाजार, ग्रामीण क्षेत्र में हल्दी, मेलाघाट, झनकट, चकरपुर और पहेनिया क्षेत्र में 22 बिजली बिल बकाएदारों के कनेक्शन काटे।
साथ ही बिजली बकाया भी वसूली अभियान जारी रहा। अभियान निरंतर जारी रहने की बात कही गई। टीम में जेई उप्रेती, विनोद जोशी, प्रेम प्रकाश समेत अनेक बिजली कर्मी शामिल रहे।
