बिजनौर : लंबित पड़े मामलों का जल्द किया जाए निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद में घटित घटनाओं एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित पड़े मामलों में गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि …

बिजनौर, अमृत विचार। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद में घटित घटनाओं एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित पड़े मामलों में गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि लंबित विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सीघ्र की जाए। महिला संबंधी अपराधों को प्रभावी रूप से नियंत्रित करते हुए कार्रवाई करें। शातिर अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलें। इसके अलावा गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, शिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण किए जाएं।

शराब माफिया की जानकारी लेकर उनके खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए। जमीनी विवादों में सतर्कता रखकर रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों को प्रेषित करने और पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग कर उनकी सतर्कता का निरीक्षण करने आदि के संबंध में निर्देश दिए गए। महाशिवरात्री के दृष्टिगत मानक के अनुरुप सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के संबंध में भी सर्तक रहने की हिदायत दी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यों को समयबद्ध रुप से संपन्न करने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार