कन्नौज: सड़क हादसे में औरेया के दो लोगों की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। आबकारी विभाग की तरफ से शराब की डिलीवरी करने जा रहे एक टेंपो की टक्कर से बाइकसवार औरैया निवासी दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कोतवाली में खड़ा करा दिया है। औरैया के वेला थाना क्षेत्र के पिपरौली शिव निवादा …

कन्नौज। आबकारी विभाग की तरफ से शराब की डिलीवरी करने जा रहे एक टेंपो की टक्कर से बाइकसवार औरैया निवासी दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कोतवाली में खड़ा करा दिया है।

औरैया के वेला थाना क्षेत्र के पिपरौली शिव निवादा गांव निवासी वीरभान (50) व सियाराम (65) गुरुवार को तिर्वा स्थित रिश्तेदारी में आए थे। दोपहर साढ़े 12 बजे बाइक से वापस घर जा रहे थे। बेला रोड पर किसान इंटर कालेज के सामने पहुंचे ही थे की सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो भी पलट गया।

वीरभान टेंपो के नीचे दब गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंपो को किनारे कराया और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने वीरभान को मृत घोषित कर दिया जबकि सियाराम को कानपुर रेफर कर दिया। पता चला है कि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद टैंपो चालक फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर: चुनाव में वेबकास्टिंग के लिए लगे कर्मियों ने तय धनराशि न मिलने पर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार