संभल : प्राचीन कैला देवी मंदिर से दो लाख की चोरी, माता और गुरु मूर्ति का चांदी का छत्र और मुकुट ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। कैला देवी थाना क्षेत्र में प्राचीन कैला देवी मंदिर से चोर माता और गुरु महाराज की मूर्ति से चांदी का छत्र और मुकुट चुरा ले गए। पुजारी क्षेत्र के ही एक युवक के नामदर्ज तहरीर दी है। बुधवार की रात को चोरों क्षेत्र के प्राचीन कैला देवी को अपना निशाना बनाया। मंदिर …

संभल, अमृत विचार। कैला देवी थाना क्षेत्र में प्राचीन कैला देवी मंदिर से चोर माता और गुरु महाराज की मूर्ति से चांदी का छत्र और मुकुट चुरा ले गए। पुजारी क्षेत्र के ही एक युवक के नामदर्ज तहरीर दी है।

बुधवार की रात को चोरों क्षेत्र के प्राचीन कैला देवी को अपना निशाना बनाया। मंदिर में लगी माता कैलादेवी की मूर्ति पर बाहर से आए भक्त ने चांदी का मुकुट और चांदी का ही छत्र चढ़ाया था। वहीं कुछ दूरी पर गुरु महाराज जी की मूर्ति भी लगी है। जिस पर भी चांदी का छत्र चढ़ा था। जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

वारदात की जानकारी मंदिर के पुजारी महंत ऋषिराज गिरी महाराज को गुरुवार की सुबह हुई। मंदिर में चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर आसपास के ग्रामीणें की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कैला देवी थानाध्यक्ष पुलिस बल व सीओ बहजोई भी मौके पर पहुंच गए और पुजारी से घटना की जानकारी की।

पुजारी ने बताया कि रात कुछ लोगों ने मंदिर में कैल मुंडी गांव के निवोद पुत्र राजपाल को देखा था। पुजारी ने चोरी गए आभूषणों के आरोप में पुलिस को विनोद के नाम दर्ज तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुजारी ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के चलते दिनभर मंदिर परिसर के आसपास चोर उच्चकों का जमावड़ा लगा रहता है।

मंदिर में चोरी की घटना हुई है। कुछ लोगों पे बुधवार की रात मंदिर के पास एक युवक को देखा था। उसी के नामदर्ज पुजारी ने भी तहरीर दी है। जिस पर मुदकमा दर्ज कर लिया गया है। -गोपाल सिंह, सीओ बहजोई

संबंधित समाचार