रायबरेली: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
खीरों/रायबरेली। रायबरेली के थाना खीरों क्षेत्र के गांव बड़ा भगतखेड़ा मजरे सेमरी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के चार लोगों ने मिलकर एक महिला के घर में घुसकर उसको लाठी डंडों से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। खीरों पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के …
खीरों/रायबरेली। रायबरेली के थाना खीरों क्षेत्र के गांव बड़ा भगतखेड़ा मजरे सेमरी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के चार लोगों ने मिलकर एक महिला के घर में घुसकर उसको लाठी डंडों से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। खीरों पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बड़ा भगतखेड़ा मजरे सेमरी निवासिनी मुन्नीदेवी पत्नी नन्हऊ थारू ने खीरों थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण बुधवार को शाम लगभग 8 बजे मेरे गांव के मुरारी पुत्र राम अवतार, आशादेवी पत्नी मुरारी और पंकज व अमर पुत्रगण मुरारी सहित चार लोगों ने मेरे दरवाजे आकर गाली देना शुरू कर दिया।
मैंने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो चारों लोगों ने मेरे घर के अंदर घुस कर मुझे लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोसियों व ग्रामीणों ने बीच बचाव किया तो चारों लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या में बंदर ने उतारा सपा का झंडा, बीजेपी नेताओं ने जमकर ली अखिलेश पर चुटकी
