रायबरेली में स्मृति ईरानी ने की जनसभा, कहा- भाजपा किसानों की सरकार है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रायबरेली के सलोन क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक छतोह के गढ़ा ग्राम सभा में वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि राममिलन के दरवाजे भाजपा प्रत्याशी अशोक कोरी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने विशाल जनसभा की। जनसभा के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा …

रायबरेली। रायबरेली के सलोन क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक छतोह के गढ़ा ग्राम सभा में वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि राममिलन के दरवाजे भाजपा प्रत्याशी अशोक कोरी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने विशाल जनसभा की। जनसभा के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने 19 महीने से किसान गरीब को फ्री राशन दे रही है, फ्री में कोरोना के टीके भी लगवाए। हर वर्ष में 6000 हजार किसान निधि सम्मान दे रही है। जिसको बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिस प्रदेश में कांग्रेस सरकार है। उस जगह 14सौ रूपए से लेकर 3000 हजार तक लेकर करोना के टीके लगवाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री  ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में छतोह से लेकर गांधीनगर 12 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण नहीं करवा सकी। मेरी सरकार मे सड़क का नवीनीकरण हुआ है। आगे कहते हुए बताया कि सलोन क्षेत्र के विधायक दल बहादुर कोरी लखनऊ एक अस्पताल में भर्ती थे। और बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। तब वह अपने बेटे अशोक को बोल रहे थे कि मैं रहूं या ना रहूं परिवार कैसे देखना है वह आपका काम है। लेकिन क्षेत्र की जनता जैसे मुझको मान रही है वैसे ही आप जनता का आशीर्वाद हमेशा लेते रहना।

स्मृति ईरानी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि करोना काल में सलोन क्षेत्र में ना तो प्रियंका आई ना तो सोनिया गांधी ना राहुल ना अखिलेश मैं और दल बहादुर कोरी ने क्षेत्र की जनता को देखा है। और हर समस्या को सुना है आप सभी से अपील करती हूं कि 27 तारीख को अपने अपने बूथ पर जाकर कमल के फूल के बटन को दबाकर अपने क्षेत्र के प्रत्याशी अशोक कोरी को भारी मतों से विजई बनाकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा में भेजें।

वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखबीर उर्फ मोनू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश को सलोन क्षेत्र से किसी पर भरोसा ही नहीं है। इसलिए वह बंगाल से बंगाली को ला कर सलोन से सपा प्रत्याशी बना दिया।और वह कहता है कि विधायक बन जाने के बाद कोतवाल व कप्तान मेरी इजाजत के बगैर कोई कार्यवाही नहीं करेंगे। जिस पर सभी मतदाताओं ने सपा प्रत्याशी जगदीश प्रसाद की बुराइयों की झड़ी लगा दी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता व छतोंह मंडल अध्यक्ष व पूर्व बिधायक आशा किशोर सहित दर्जनों कार्यकर्ता की संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: ब्लॉक जंगल से लकड़ी काटकर ले जा रहे  युवक को दबोचा, दो साथी फरार

संबंधित समाचार