लखीमपुर-खीरी: पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। चौथे चरण में विधानसभा चुनाव के लिए सम्पन्न हुए मतदान के बाद बुधवार को प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गए। यह ईवीएम नवीन मंडी स्थल पर बनाये गए स्ट्रांग रूम में रखी गयी हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। पहला घेरा पैरामिलिट्री फोर्स का है। दूसरे घेरे …
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। चौथे चरण में विधानसभा चुनाव के लिए सम्पन्न हुए मतदान के बाद बुधवार को प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गए। यह ईवीएम नवीन मंडी स्थल पर बनाये गए स्ट्रांग रूम में रखी गयी हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। पहला घेरा पैरामिलिट्री फोर्स का है।
दूसरे घेरे में पीएसी के जवान हैं। तीसरा घेरा पुलिस जवानों का है। रोजाना एसपी से लेकर सीओ व कोतवाली सदर पुलिस इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। सीओ सिटी ने बताया कि अधिकारियों और सुरक्षा में मुस्तेद जवानों की डयूटी शिफ्ट वार रहेगी। मतगणना के दिन ही स्ट्रांग रूम की सील अधिकारियों और प्रत्याशियों के सामने खोली जाएगी। स्ट्रांग रूम के दो सौ मीटर के दायरे में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।
ये भी पढ़ें-
मुरादाबाद : एसएसपी ने दिए कचहरी में हुए विवाद की जांच के आदेश
