हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में गोरखपुर का यूपी में प्रथम स्थान
गोरखपुर। हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की माह जनवरी 2022 की रैंकिंग में गोरखपुर को पूरे यूपी में प्रथम स्थान मिला है। यह उपलब्धि गर्भवती की प्रसव पूर्व चार जांचों, एच.आई वी. जॉच और गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल में 100 स्कोर हासिल करने के कारण मिली है। जिले को 0.7 का कंपोजिट स्कोर मिला है। यह …
गोरखपुर। हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की माह जनवरी 2022 की रैंकिंग में गोरखपुर को पूरे यूपी में प्रथम स्थान मिला है। यह उपलब्धि गर्भवती की प्रसव पूर्व चार जांचों, एच.आई वी. जॉच और गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल में 100 स्कोर हासिल करने के कारण मिली है। जिले को 0.7 का कंपोजिट स्कोर मिला है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने दी। उन्होंने बताया कि दिसम्बर में गोरखपुर की तीसरी रैंकिंग थी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले के कैम्पीयरगंज, खजनी और सरदार नगर ब्लॉक का इस उपलब्धि में अहम योगदान है और यह तीनों ब्लॉक टॉप परफार्मिंग ब्लॉक हैं। जिलाधिकारी विजय किरण आनंद द्वारा समय-समय पर प्रत्येक कार्यक्रम की समीक्षा और मार्गदर्शन के कारण यह रैकिंग प्राप्त हुई है। इसके लिए जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने कोविड की प्रतिकूल परिस्थिति में इस प्रकार का प्रदर्शन किया है। यह रैकिंग 20 दिसम्बर से 21 जनवरी तक के डेटा पर आधारित है।
इन संकेतकों पर होती है रैंकिंग
सीएमओ ने बताया कि गर्भवती पंजीकरण, गृह आधारित नवजात देखभाल, गर्भवती जांच, टीबी नोटिफिकेशन समेत 15 संकेतकों पर अच्छा कार्य करने के लिए यह रैकिंग की जाती है। रैकिंग में स्टिल बर्थ रेशियो, पेंटावैलेट व बीसीजी रेशियो, हिमोग्लोबिन जांच, आशा भुगतान, परिवार नियोजन जैसे घटक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-सहारनपुर: युवती को ब्लैकमेल करने के आरोपी को सात साल की सजा
