लखनऊ: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 492 नये मामले, चार हजार 766 मिले सक्रिय मरीज
लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 492 मामलें सामने आये हैं। इस दौरान दो लोगों की मृत्यु हुई तो 817 लोग कोरोना से ठीक हुये हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट कर चार हजार 766 पर पहुंच गयी है। प्रदेश में अब किसी …
लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 492 मामलें सामने आये हैं। इस दौरान दो लोगों की मृत्यु हुई तो 817 लोग कोरोना से ठीक हुये हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट कर चार हजार 766 पर पहुंच गयी है। प्रदेश में अब किसी भी जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार के पार नहीं है। मौजूदा समय में सबसे ज्यादा 738 सक्रिय मरीज राजधानी लखनऊ में हैं।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को यहां बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,64,404 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में बीते बुधवार को एक दिन में छह लाख 82 हजार 974 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 15 करोड़ 17 लाख 77 हजार 807 वयस्कों को पहली डोज तथा 11 करोड़ 53 लाख 37 हजार 716 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज एक करोड़ 23 लाख 90 हजार 589 किशोरों को पहली तथा 36 लाख 75 हजार 099 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी तरह कल तक 22 लाख सात हजार 329 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 28 करोड़ 53 लाख 88 हजार 540 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: उन्नाव: सीता-राम की मूर्तियों समेत चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों रुपए बताई जा रही कीमत
