लखनऊ: राहुल-प्रियंका कल अमेठी में करेंगे चुनाव प्रचार, तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चुनाव के चार चरण पूरे होने के बाद पहली बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। वह 25 फरवरी को अमेठी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मंच साझा करेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। कभी …

लखनऊ। चुनाव के चार चरण पूरे होने के बाद पहली बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। वह 25 फरवरी को अमेठी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मंच साझा करेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

कभी कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में संसदीय सीट से लेकर विधानसभा की पांच सीटों में से चार सीटों पर भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस अपनी खोयी हुई राजनीतिक जमीन को पाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि अमेठी के जगदीशपुर में आयोजित सभा के जरिये राहुल व प्रियंका अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

सलोन के महिंद्रा कोल्ड स्टोर मैदान में पहुंचेंगी प्रियंका

इसके बाद अपरान्ह ढाई बजे इंदिरा चौक रामपुर खास में जनसभा होगी, जिसे प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। वह शाम साढ़े चार बजे सलोन स्थित महिंद्रा कोल्ड स्टोर मैदान में आयोजित जनसभा में भी शामिल होंगी। कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने इस बार यूपी चुनाव में अभी तक एक भी जनसभा को संबोधित नहीं किया है, जबकि उन्होंने उत्तराखंड, पंजाब, गोवा व मणिपुर में 30 रैलियां कर चुके हैं।

वर्ष 2019 का चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी अब दूसरी बार अमेठी पहुंच रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2021 में जगदीशपुर में ही कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 492 नये मामले, चार हजार 766 मिले सक्रिय मरीज

संबंधित समाचार