गोरखपुर: गहने और नकदी लेकर लापता हुई किशोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के हल्का नम्बर एक के एक गांव की किशोरी को 20 फरवरी को समीप के गांव मतौनी कुसम्ही निवासी एक युवक बहलाफुसला कर भगा गया। किशोरी की मां ने 23 फरवरी को थाने पर तहरीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मां का आरोप है कि उनकी बेटी को …

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के हल्का नम्बर एक के एक गांव की किशोरी को 20 फरवरी को समीप के गांव मतौनी कुसम्ही निवासी एक युवक बहलाफुसला कर भगा गया। किशोरी की मां ने 23 फरवरी को थाने पर तहरीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मां का आरोप है कि उनकी बेटी को मतौनी निवासी युवक भगा ले गया है। उनकी बेटी की उम्र 16 साल है तथा वह नाबालिग है।

वह अपने साथ सोने के दो एवं चांदी के दो गहने तथा 5000 रुपये भी ले गई है। मां ने बताया कि 20 फरवरी को साइकिल से कुछ काम के बहाने गांव से बाहर गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों तथा परिचितों के वहां तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। लोगों से पता चला कि मतौनी निवासी युवक उसे ले गया है। हल्का दरोगा राधेश्याम शेहरा ने बताया कि तहरीर मिली हैं। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: राहुल-प्रियंका कल अमेठी में करेंगे चुनाव प्रचार, तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

संबंधित समाचार