बरेली: पत्नी बनकर रहने का दवाब बना रहा आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर,अमृत विचार। महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उस पर पत्नी बनकर रहने और पति को छोड़ने का दवाब बना रहा है। मना करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि …

फरीदपुर,अमृत विचार। महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उस पर पत्नी बनकर रहने और पति को छोड़ने का दवाब बना रहा है। मना करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि जब वह थाने में शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने थाने से भगा दिया।

फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने बताया कि उसका पति घर से बाहर मेहनत मजदूरी करता है। पति घर पर नहीं रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसके पड़ोस का रहने वाला एक व्यक्ति 7 जनवरी को उनके घर में घुस आया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह उसे और उसके बच्चे को जान से मार देगा। डर के कारण पीड़िता नहीं बोली। महिला ने बताया कि अब आरोपी उस पर दवाब बना रहा है कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहे। बताया कि जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि बच्चे की जान की परवाह के कारण वह चुप रहते हुए आरोपी का जुल्म सहती रही। बताया कि 16 फरवरी को आरोपी उसके घर में फिर से आ गया और जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब थाने शिकायत को पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: अलग- अलग जगहों पर दो लोगों ने ट्रेन से कटकर दी जान, लोग बोले- प्रेमी प्रेमिका थे

संबंधित समाचार