UP Election 2022: बहराइच में अखिलेश यादव की जनसभा के लिए पहुंचे लोग
बहराइच। पयागपुर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जनसभा होगी। इसके लिए समर्थक पहुंचने लगे हैं। वहीं जिले में दो स्थानों पर संजय निषाद सभा को संबोधित करेंगे। पांचवें चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। अंतिम दिन पयागपुर विधान सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अभी कुछ देर में सभा स्थल पहुंच …
बहराइच। पयागपुर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जनसभा होगी। इसके लिए समर्थक पहुंचने लगे हैं। वहीं जिले में दो स्थानों पर संजय निषाद सभा को संबोधित करेंगे।
पांचवें चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। अंतिम दिन पयागपुर विधान सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अभी कुछ देर में सभा स्थल पहुंच जायेंगे। इसके लिए समर्थकों की भीड़ एकत्रित हो रही है।
वहीं बलहा विधान सभा के उर्रा बाजार और नानपारा विधान सभा के रामपुर धोबियाहार में डॉक्टर संजय निषाद सभा को सम्बोधित करेंगे। मंच तैयार हो गया है। बस नेताओं के आने का इंतजार किया जा रहा है।
पढ़ें- आगरा: युवक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, हत्या करके खुद खा लिया जहर, जानें पूरा मामला
