UP Election 2022: सपा नेता डिंपल यादव ने सिराथू में जनसभा को किया संबोधित, केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर साधा निशाना
कौशांबी। सपा नेता और पूर्व लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सिराथू में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में डिंपल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केशव प्रसाद पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया उन्होंने धोखा दे …
कौशांबी। सपा नेता और पूर्व लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सिराथू में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में डिंपल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केशव प्रसाद पर धोखा देने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया उन्होंने धोखा दे दिया. इस बार सिराथू की बहू को जनता मौका देने वाली है। परिवार कैसे चलाना है और दुख दर्द क्या होता है वो जानती हैं। आप सब की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। पल्लवी पटेल जी जमीन से जुड़ी हैं आपके सम्मान के लिए जमीन पर तो बैठ जाएंगी लेकिन कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी।
पढ़ें- इटावा: विग पहनकर पहुंचा दूल्हा, पोल खुली तो दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार
