पीलीभीत: भाजपा नेता के भाई के घर मजदूर की मौत
पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा नेता के भाई के घर काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मगर, कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर मौत की वजह जानने को पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस …
पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा नेता के भाई के घर काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मगर, कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर मौत की वजह जानने को पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुर बझेड़ा गांव निवासी छोटेलाल (45) पुत्र मूलचंद मजदूरी करते थे। बेटे अनुज ने बताया कि पिछले कई सालों से वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के भाई सैजना गांव निवासी रमेश गंगवार के घर पर काम कर रहे हैं। रोज की तरह गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे घर से काम पर चले गए थे। शाम करीब छह बजे रमेश गंगवार के फोन कर पिता के अचानक बेहोश होने की सूचना दी।
इस पर वह परिवार के अन्य सदस्यों संग मौके पर पहुंच गए। जब तक पिता की मौत हो चुकी थी। इसके बारे में जानकारी की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। किसी ने करंट लगने की बात कही, तो कोई छत से गिरने की बात कहता रहा। सिर पर पीछे की तरफ चोट का निशान भी था।
इसकी सूचना जहानाबाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। परिजन ने मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग रख दी। हालांकि किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रात में ही मोर्चरी में रखवा दिया। दूसरे दिन शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
ये भी पढ़े-
Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना और रूसी बलों में भीषण लड़ाई जारी, इवांकीव में नदी पर बना पुल नष्ट
