बरेली: शाहमतगंज में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस को कुछ दूरी पर मिला चाकू और हथोड़ा, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव से कुछ ही दूरी पर पुलिस को एक चाकू और हथौड़ा भी मिला है। शव के गले में एक छेद होने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव से कुछ ही दूरी पर पुलिस को एक चाकू और हथौड़ा भी मिला है। शव के गले में एक छेद होने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। मगर अभी तक पुलिस उस व्यक्ति की शिनाख्त नहीं कर पाई है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गले में पड़ा है काला धागा, हाथ पर ओम लिखा है
दरअसल, शाहमतगंज में बने कूड़ा घर और शौचालय के बीच में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति टॉयलेट के लिए गया तो वहां पर उसे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव आधा जमीन पर आधा नाली के अंदर पड़ा हुआ था। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की मगर उसके पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। शव के हाथ पर ओम लिखा हुआ था। साथ ही गले में एक काले रंग के धागे में भी ओम पड़ा था। काफी देर पूछताछ पर भी किसी ने उस व्यक्ति को नहीं पहचाना है।

कुछ ही दूरी पर मिला चाकू और हथोड़ा
बताया जा रहा है कि पुलिस को शव से कुछ ही दूरी पर एक चाकू और हथौड़ा भी बरामद हुआ है। साथ ही शव के गले और शरीर पर हाथापाई के भी निशान है। मगर मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

ये भी पढ़े-

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आंतकी ढेर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव