अयोध्या: आज शांति व्यवस्था पर आईजी कवींद्र प्रताप देंगे संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या।  विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 27 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां जोरों पर हैं। वोटिंग के दौरान मंडल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अयोध्या आईजी कवींद्र प्रताप सिंह शनिवार शाम 5 बजे रेडियो पर लोगों को संदेश देंगे। आकाशवाणी फैजाबाद के केंद्र से वह शनिवार की शाम 5 बजे …

अयोध्या।  विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 27 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां जोरों पर हैं। वोटिंग के दौरान मंडल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अयोध्या आईजी कवींद्र प्रताप सिंह शनिवार शाम 5 बजे रेडियो पर लोगों को संदेश देंगे।

आकाशवाणी फैजाबाद के केंद्र से वह शनिवार की शाम 5 बजे युगवाणी कार्यक्रम में मतदान के दौरान अयोध्या परिक्षेत्र में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था विषय पर अपनी बात रखेंगे। आकाशवाणी के प्रसाशनिक अधिकारी संजयधर द्विवेदी भेटकर्ता होंग। भेंटवार्ता को रेडियो पर सुनने के साथ न्यूज ऑन एआइआर एप पर 101.9 वेब मीटर पर भी ट्यून कर सुन सकते सकते हैं।

इसका पुन: प्रसारण अगले दिन 27 फरवरी को सुबह 9 बजे प्रणाम अयोध्या कार्यक्रम में किया जाएगा। आईजी केपी सिंह ने बताया कि अयोध्या परिक्षेत्र में पड़ने वाले सभी जनपदों अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी,सुलतानपुर में मतदान के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी जनपदों के प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी लोग शत प्रतिशत भयमुक्त होकर मतदान करें।

परिक्षेत्र के सभी जनपदों की सोशल मीडिया सेल और मेरे कार्यालय की मीडिया सेल टीम लगातार चुनावी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाकर निगरानी कर रही है। चुनाव सम्बंधित किसी भी समस्या या सुझाव के लिए हेल्पलाइन नं-1950 डायल कर सकते हैं।

पढ़ें- UP Election 2022: अमित शाह ने सोरांव में जनसभा को किया संबोधित, कहा- भाजपा का विरोध करने वालों की आंख पर एक चश्मा लगा है

संबंधित समाचार