गौतम बुद्ध नगर: पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया बेटा, Whatsapp call के जरिए बयां किया दर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। परिवार के लोगों ने भारत सरकार से बेटे को सकुशल लाने की गुहार लगाई है। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते यूक्रेन की विभिन्न यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारत के काफी छात्र भी फंसे हुए हैं। जिसमें नोएडा की एक युवक …

गौतम बुद्ध नगर। परिवार के लोगों ने भारत सरकार से बेटे को सकुशल लाने की गुहार लगाई है। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते यूक्रेन की विभिन्न यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारत के काफी छात्र भी फंसे हुए हैं। जिसमें नोएडा की एक युवक भी शामिल है। जिसके चलते परिवार काफी परेशान है। नोएडा के दनकौर कस्बा रेनू ने बताया कि उनका भतीजा अक्षित नोएडा के सेक्टर-117 निवासी है। जो यूक्रेन के खार्किव शहर में स्थित एक यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।

वाट्सएप काल से किया दर्द बया

इस वर्ष वह सेकंड ईयर में है। रेनू ने बताया कि पिछले वर्ष 22 सितंबर को अक्षित करीब 15 दिन की छुट्टी में आया था। उस समय रूस और यूक्रेन के बीच तनाव का माहौल नहीं था। जिसके चलते परिवार के लोगों ने उसको वहां भेज दिया था। अब रूस धीरे-धीरे यूक्रेन पर कब्जा रहा है। जिसके चलते भतीजे को स्देवश आने में परेशानी हो रही है। रेनू ने बताया कि गुरुवार की दोपहर उनके भतीजे ने व्हाट्सएप काल के जरिए वहां के हालातों के बारे में बताया था।

अक्षित ने बताया कि खार्किव की सड़कों पर रूस की सेना का कब्जा हो गया है। उनके लड़ाकू विमान बीच सड़कों पर खड़े हुए हैं। जो उसके फ्लैट से देखे जा सकते है। पूरे शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। सिर्फ लड़ाकू विमान के उतरने और बम फटने की आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही हैं। फूफा सुंदर ने बताया की अक्षित उनको याद करके रो रहा था। लेकिन उन्होंने अक्षित को हिम्मत बंधाया और फ्लैट के अंदर रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े-पीलीभीत: भाजपा नेता के भाई के घर मजदूर की मौत

संबंधित समाचार