यूक्रेन में फंसे नैनीताल के लोगों की मदद के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर और ई मेल आईडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने यूक्रेन के विवाद को देखते हुए जनपद वासियों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन यूक्रेन मे फंसे हुए हैं जिनके स्वदेश वापसी के लिए सहायता/सूचना हेतु जनपद स्थित कंट्रोल रूम के नम्बरों पर सम्पर्क कर सूचना उपलब्ध करा सकते है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने यूक्रेन के विवाद को देखते हुए जनपद वासियों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन यूक्रेन मे फंसे हुए हैं जिनके स्वदेश वापसी के लिए सहायता/सूचना हेतु जनपद स्थित कंट्रोल रूम के नम्बरों पर सम्पर्क कर सूचना उपलब्ध करा सकते है।

उन्होंने बताया कि यूक्रेन में रह रहे परिजन का नाम व पासपोर्ट नंबर, यूक्रेन में कहां पर निवासरत हैं उसका पता, दूरभाष, मोबाइल नम्बर व ईमेल के साथ ही परिजन से रिश्ता सम्बन्धी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 100,112, पुलिस कन्ट्रोल रूम डीसीआर नम्बर 05942-235847, आपदा कन्ट्रोल रूम नम्बर 05942-231178/231179/231181 व टोल फ्री नम्बर 1077 तथा ई-मेल आई डी [email protected], deocnainital@gmail. com,[email protected] पर उपलब्ध करा सकते हैं ताकि जनपद में प्राप्त सूचना यथाशीघ्र शासन को उपलब्ध कराई जा सके।

संबंधित समाचार