देश को चार लोग चला रहे हैं… दो बेच रहे हैं और दो खरीद रहे हैं: इमरान प्रतापगढ़ी
बहराइच। विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार का जोर अंतिम दौर में है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी प्रचार प्रसार के विभिन्न तरीकों को अपनाकर माहौल को अपने पक्ष में करना चाहते हैं। प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी से बलहा विधानसभा प्रत्याशी किरन भारती की ओर से इमरान प्रतापगढ़ी ने संबोधित करते हुए भाजपा और सपा पर …
बहराइच। विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार का जोर अंतिम दौर में है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी प्रचार प्रसार के विभिन्न तरीकों को अपनाकर माहौल को अपने पक्ष में करना चाहते हैं। प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी से बलहा विधानसभा प्रत्याशी किरन भारती की ओर से इमरान प्रतापगढ़ी ने संबोधित करते हुए भाजपा और सपा पर हमला बोला। बहराइच जिले में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी किरन भारती के पक्ष में मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की जनसभा का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि का पार्टी प्रत्याशी किरन, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव शाह फैसल व कांग्रेस नेता शौकत खान द्वारा संयुक्त रुप से भव्य माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी जी कह रहे हैं कि हम पांच किलो राशन फ्री दे रहे हैं। आप सब भाजपाइयों से सवाल करिए की आवारा पशुओं ने जो हमारी फसलें चरली है उसकी भरपाई कौन करेगा।

लोगों से अपील करते हुए कहा है कहा कि लोकतंत्र में वोट की चोट का बहुत महत्व है। हम सब गांधी की विचारधारा के मानने वाले लोग हैं और वर्तमान सरकार के लोग गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। मोदी शाह और अंबानी अडानी पर हमला करते हुए बोला कि इसलिए तो देश को चार लोग चला रहे हैं दो खरीद रहे हैं और दो बेच रहे हैं। कार्यक्रम को कांग्रेस प्रत्याशी किरन भारती ने भी संबोधित किया।
उपस्थित जन समुदाय से भावुक अपील की करते हुए कहा कि आप लोगों के बीच तीन बार चुनाव लडा, लेकिन हार मिली। इस बार चुनाव जितवा दीजिए। कांग्रेस नेता शौकत खान ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता केके त्रिपाठी, संजय मौर्य, हाफिज अब्दुल शकूर, दीपक यादव, बंटी मद्धेशिया, मेहताब रायनी, पंडित हन्सा महाराज सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व कांग्रेश समर्थक महिला परुष उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-Russia Ukraine War: घमासेन युद्ध के चलते रूस के विदेश मंत्री का बड़ा बयान- हम यूक्रेन से बातचीत को तैयार हैं पर…
