यूपी चुनाव: अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना, कहा- चुनाव के बाद बाबा गोरखपुर चले जाएंगे
बहराइच। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सपा प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद बाबा गोरखपुर चले जायेंगे। जिले के पयागपुर विधान सभा के पैंतोरा मोड़ में 1:55 बजे हेलीपैड पर उतरे। भाजपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव …
बहराइच। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सपा प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद बाबा गोरखपुर चले जायेंगे। जिले के पयागपुर विधान सभा के पैंतोरा मोड़ में 1:55 बजे हेलीपैड पर उतरे। भाजपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव और सपा प्रत्याशी ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उपस्थित भीड़ से पूर्व मुख्यमंत्री काफी गदगद दिखे। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव देश और लोकतंत्र बचाने का है।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा नेता गर्मी निकालने की बात कह रहे थे, लेकिन पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद वह स्वयं ठंडे हो गए। तीसरे चरण के बाद उनके चेहरे उतर गए और आज चौथे चरण के बाद बोलती बंद हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा गठबंधन तीसरे चरण में ही शतक पूरा कर चुका है और चौथे चरण के बाद वह दोहरे शतक के करीब पहुंच जाएगा। अखिलेश ने कहा कि ऐसा चुनाव पहली बार देखने को मिल रहा है, जब जनता स्वयं चुनाव लड़ रही है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि छोटे नेता छोटा झूठ और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं। उन्होंने कृषि कानून को काला कानून (का का) बताते हुए कहा कि चुनाव करीब आते ही काका चला गया। चुनाव के बाद बाबा भी गोरखपुर चले जाएंगे।अखिलेश ने कहा कि ना तो आम जनता को नोटबंदी का फायदा हुआ ना काला धन भारत में वापस आया और ना ही किसानों की आय दोगुनी हुई यह जुमलेबाजी अब आगे चलने वाली नहीं है और जनता सब कुछ समझ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने घोटाले पर बोलते हुए कहा कि 28 बैंकों का पैसा गुजरात का एक उद्योगपति लेकर भाग गया। इससे पहले भी गुजरात के उद्योगपति करोड़ों रुपए लेकर भाग चुके हैं। उन्होंने कहा कि खाद की बोरी से पांच किलोग्राम की चोरी हो गई। लखीमपुर में किसानों की मौत पर भी सवाल उठाया। पार्टी का घोषणा पत्र सुनाते हुए कहा कि सरकार बनने पर शिक्षकों की भर्ती के साथ ग्यारह हजार रिक्त पड़े पदों को भी भरा जाएगा।
अंत में उन्होंने सपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजई बनाने की जन समुदाय से अपील की। इससे पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गदा व अंग वस्त्र भेंट किया। सभा को जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्य कुमार सिंह, विपिन श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया।
यह भी पढ़ें:-देश को चार लोग चला रहे हैं… दो बेच रहे हैं और दो खरीद रहे हैं: इमरान प्रतापगढ़ी
