हरदोई: सास और देवरानी के तानों से तंग आकर महिला ने उठाया यह बड़ा कदम, मचा हडकंप
हरदोई। शादी होने के चार साल बाद जब घर के आंगन में कोई किलकारी नहीं गूंजी, इस पर आस-पड़ोस में कानाफूसी होने लगी। इतना ही नहीं सास और देवरानी हर दिन बहू को नए-नए ताने मारने लगी। तानों से तंग आकर उसने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताते है कि माधौगंज थाने के …
हरदोई। शादी होने के चार साल बाद जब घर के आंगन में कोई किलकारी नहीं गूंजी, इस पर आस-पड़ोस में कानाफूसी होने लगी। इतना ही नहीं सास और देवरानी हर दिन बहू को नए-नए ताने मारने लगी। तानों से तंग आकर उसने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
बताते है कि माधौगंज थाने के सियराहना मजरा शुक्लापुर निवासी श्याम लाल ने करीब चार साल पहले अपनी 28 साल की बेटी अनीता की शादी पिहानी थाने के कोठवा लालपुर के अमित के साथ की थी। शादी के इतने साल बीत जाने के बाद अमित के घर के आंगन में कोई किलकारी नहीं गूंजी, इस पर आस-पड़ोस वाले तरह-तरह की बातें करने लगे। इतना ही नहीं अनीता की सास और उसकी देवरानी हर दिन ताने मारने लगी।
रोज-रोज के ताने सुन कर अनीता इतनी तंग हो गई कि गुरुवार की रात उसने मकान के छत पर बनें कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इस बारे में श्याम लाल ने बताया है कि गुरुवार की शाम को अनीता ने अपनी मां सरला से फोन पर बताया था कि पिता जी से उसे तुरंत विदा करा कर उसे मायके बुला ले। अनीता के मायके वालों को देर रात में इस बारे में खबर की। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े- यूपी चुनाव: अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना, कहा- चुनाव के बाद बाबा गोरखपुर चले जाएंगे
