गोरखपुर: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मशक्कत कर पुलिस ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे एक युवक गोरखपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पुलिस लाइंस के सामने मुसाफिरखाना में लगे बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिससे देखकर रास्ते से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी राहगीर ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जटेपुर …

गोरखपुर। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे एक युवक गोरखपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पुलिस लाइंस के सामने मुसाफिरखाना में लगे बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिससे देखकर रास्ते से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी राहगीर ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जटेपुर चौकी पुलिस, डायल 112 ने दमकल की गाड़ी की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा और चौकी पर ले गई।

जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के मधुबन थानाक्षेत्र के उसरी गांव का रहने वाला आसिफ अली 3 दिन पहले इलाज के लिए गोरखपुर आया था। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम आसिफ अली है और उसके पिता का नाम मोहम्मद अली है। उसने बताया कि उसके पिता गांव में ही फुटपाथ पर कपड़ा बेचने का काम करते थे। युवक 11वीं पढ़ता है और 3 दिन पूर्व दवा कराने के लिए बस से गोरखपुर आया था।

इसके बाद वह ​मुसाफिर खाना में रूक गया, जिसका भाड़ा उसने 70 प्रतिदिन के हिसाब से 3 दिन का 210 रूपये दिया था। युवक के कथनानुसार शुक्रवार की सुबह मौलवी उसे घसीटकर मारने लगे। उनसे बचने के लिए वह टावर पर चढ़ गया। हालांकि वह यह नहीं बता पा रहा था कि मौलवी उसे क्यों मार रहे थे। वहीं युवक ने यह भी कहा कि गांव पर भी उसे लोग अक्सर मारते रहते हैं। इसलिए वह गांव पर नहीं रहता।

उसने बताया कि उसका इलाज गोरखपुर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. बेरी के यहां चलता है। उन्हीं को वह दिखाने आया था लेकिन पैसा न होने के कारण दिखा नहीं पाया। युवक की मनोदशा देखते हुए चौकी इंचार्ज ने उसको चाय पिलाया और खाना खिलाया। साथ ही उसका अपने पास से दवा कराया।चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता ने कहा कि पुलिस उसके घरवालों से संपर्क कर उन्हें सुपुर्द करने का प्रयास कर रही है।साथ ही आसपास और मुसाफिरखाना के लोगों से युवक के बावत पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: ओएचई लाइन टूटी, कई ट्रेनें हुए प्रभावित, जंक्शन यात्री रहे घंटो परेशान

संबंधित समाचार