बहराइच: चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए दोनों देश के जवान सीमा पर रहेंगे मुस्तैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधान सभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार शाम से भारत नेपाल सीमा पर आवागमन बंद कर दिया गया है। 27 फरवरी को मतदान के बाद शाम छह बजे से बॉर्डर आवागमन के लिए खोला जाएगा। बहराइच जिले में विधान सभा चुनाव पांचवें चरण में रविवार को है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि …

बहराइच। विधान सभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार शाम से भारत नेपाल सीमा पर आवागमन बंद कर दिया गया है। 27 फरवरी को मतदान के बाद शाम छह बजे से बॉर्डर आवागमन के लिए खोला जाएगा।

बहराइच जिले में विधान सभा चुनाव पांचवें चरण में रविवार को है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच सहमति बनी। जिस पर शुक्रवार शाम छह बजे से 27 फरवरी को शाम छह बजे तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

हालांकि इमर्जेसी सेवाएं संचालित रहेंगी। डीएम ने बताया कि चुनाव के बाद पुनः आम लोगों के लिए आवागमन खोल दिया जाएगा। नेपाल सीमा पर आवागमन बंद होने से सड़क पर सन्नाटा पसरा है। इस पार के वाहन और नेपाल क्षेत्र के वाहन अपने ही क्षेत्र में रुक गए हैं। वहीं चुनाव को देखते एसएसबी, पुलिस के साथ नेपाल में भी सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़े-हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद अपर्णा यादव ने अयोध्या में किया रोड शो

संबंधित समाचार