रामपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पांच लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन पर कार्रवाई हो गई। जनपद पिथौरागढ़ के थाना कोतवाली के गांव टकाड़ी के रहने वाले सुनील कुंवर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था …

रामपुर, अमृत विचार। युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन पर कार्रवाई हो गई।

जनपद पिथौरागढ़ के थाना कोतवाली के गांव टकाड़ी के रहने वाले सुनील कुंवर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एफसीआई गोदाम आगापुर में डब्ल्यूजीएल के नाम से कंपनी चल रही है। यहां पर तैनात सुपरवाइजर ने उसे फोन करके बताया कि आपको यहां पर आठ घंटे नौकरी करनी है, जिस पर प्रतिमाह 18 हजार रुपये दिए जाएगें। जब में कंपनी पहुंचा, तो वहां पर चार दिन की ट्रेनिंग के नाम पर 2100 रुपये लिए गए थे।

ट्रेनिंग के बाद ऑन लाइन ट्रांसफर के सहारे चार युवाओं से 38 हजार रुपये जमा कराए थे। रुपये जमा कराने के बाद भी नौकरी नहीं दी गई। जिसका विरोध करने पर कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि अपने अंडर में पांच लोगों को लगाना होगा।

उसके बाद ही नौकरी दी जाएगी। जब पैसे मांगे तो देने से मना करते हुए गाली गलौज कर दी थी। युवाओं ने इस बात की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस डब्ल्यूजीएल कंपनी के घेर मर्दान खां निवासी सरफराज हुसैन कुरैशी सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को एफसीआई गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : सब्दलपुर व पीपली गांव के युवक भी यूक्रन में फंसे

पकड़े गए आरोपी
1. मोहम्मद अरशद पुत्र जासुद्दीन निवासी बारी थाना बरौनी जनपद बेगूसराय बिहार
2.अख्तर रजा पुत्र मोहम्मद आबिद हुसैन निवासी बढईरिया थाना नगर ऊटारी गढवा झारखंड
3.साबिर पुत्र मौहम्दीन अन्सारी निवासी पीपरी कलां थाना विश्नुपुर जनपद गढवा झारखंड
4.सैदअख्तर पुत्र समीम अख्तर निवासी कस्बा व थाना साढी जनपद बेत्तियाह बिहार
5. जावेद पुत्र मोहम्मद सफीक निवासी कस्बा व थाना रोटा जनपद पूर्णिया बिहार

संबंधित समाचार