भारत में दिखने लगे हैं विश्व गुरु बनने के लक्षण: हेमा मालिनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बालीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि भारत में विश्व गुरु बनने के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के सतीशचंद्र कालेज के मैदान में भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह …

बलिया। बालीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि भारत में विश्व गुरु बनने के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के सतीशचंद्र कालेज के मैदान में भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये हेमामालिनी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की चर्चा करते हुए कहा “हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस युद्ध को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। सारे विश्व के लीडर यह चाहते हैं कि मोदी जी आगे आकर युद्ध को रोकें और शांति स्थापित करने के लिए पहल करें।”

उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार और गुण्डागर्दी को समाप्त कर दिया है। महिलाओं के लिए भी योगी सरकार ने अच्छा काम किया है। प्रदेश में 200 महिला थाना स्थापित कर महिला पुलिस के रोजगार की व्यवस्था की है। भाजपा की स्टार प्रचारक ने कहा कि आज गरीबों को दोनों वक्त का मुफ्त राशन मिल रहा है। शौचालय व आवास की व्यवस्था की गई है। अंत में उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: संजय निषाद ने दिया विवादित बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो थाना भी फूंकवाकर दिलाएंगे न्याय

संबंधित समाचार