लखीमपुर खीरी: एक साल बीता फिर भी सीसीटीवी कैमरों के प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी,अमृतविचार। शहर में यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस महकमे ने शहर के 21 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के प्रस्ताव यातायात निदेशालय को भेजा था। एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है। उधर शहर में लगे कैमरों में से नौ …

लखीमपुर खीरी,अमृतविचार। शहर में यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस महकमे ने शहर के 21 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के प्रस्ताव यातायात निदेशालय को भेजा था। एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है। उधर शहर में लगे कैमरों में से नौ कैमरे भी खराब पड़े हुए हैं।

शहर में तीसरी आंख की निगरानी काफी कमजोर है। पुलिस महकमे ने कई साल पहले लाखों रुपये खर्च कर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे,लेकिन भरस्टाचार में डूबे यह कैमरे अधिक दिन काम नहीं कर सके और खराब हो गए। पुलिस महकमे ने कई बार इन कैमरों की रिपेयरिंग भी करवाई, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात वाला ही निकला।

शासन की मांग पर जनवरी 2021 में टीएसआई सूर्यमणि यादव ने शहर में 21 स्थानों को कैमरे लगवाने के लिए चिन्हित किया था। इन स्थानों पर 88 कैमरे लगवाए जाने थे। जिसका प्रस्ताव बनाकर ट्रैफिक सीओ/सीओ सिटी के जरिये अपर पुलिस अधीक्षक यातायात लखनऊ को भेजा गया था। एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन शासन से इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है। इससे शहर की तीसरी आंख कमजोर है।

नौ कैमरे पड़े हैं खराब हैं
शहर में करीब 13 स्थानों पर अरसा पहले लगे सीसीटीवी कैमरे धूल फांक रहे हैं। इनमें से नौ कैमरे खराब हैं। खम्भों पर लगे यह कैमरे बिजली के तारों में उलझकर रह गए हैं। मेला मैदान चौराहा पर लगाया गया कैमरा कुछ दिन चलने के बाद खराब हो गया था। वहीं सदर चौराहा पर लगा कैमरा भी खराब है। कुछ जगहों पर बंदरो ने भी इन कैमरो को तोड़ दिया, जो खम्भों पर लटक रहे हैं।

यह स्थान किये गए थे चिन्हित
पिछले साल जनवरी में यातायात निदेशालय को जो प्रस्ताव भेजा गया था। उस प्रस्ताव में सदर चौराहा, संकटा देवी चौराहा, हीरालाल धर्मशाला चौराहा, सौजन्या चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, गुरुगोविंद सिंह चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, राजकीय इंटर कॉलेज तिराहा, छाउछ चौराहा, हिदायतनगर तिराहा, इमली चौराहा, विलोबी तिराहा, शाहपुरा कोठी चौराहा, भुईफोरवानाथ चौराहा, लालपुर बैरियर, दीनदयाल चौराहा पर लगाया जाना था।

शहर में 21 स्थानों पर 88 सीसीटीवी कैमरे लगने थे, जिसका प्रस्ताव यातायात निदेशालय गया था, जिस पर कार्रवाई चल रही है। प्रस्ताव के मंजूर होते ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
—अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सिटी

संबंधित समाचार