लखीमपुर-खीरी: होशियार, शहर में सक्रिय है महिला स्नेचर गिरोह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। यदि आप सोने की चेन पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं तो होशियार हो जाइए। होली का त्योहार नजदीक आते ही आपके शहर में महिलाओं का चेन स्नेचर गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड पर गिरोह की एक सदस्य ने पैदल जा रही महिला के गले से चेन तोड़ ली। गनीमत …

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। यदि आप सोने की चेन पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं तो होशियार हो जाइए। होली का त्योहार नजदीक आते ही आपके शहर में महिलाओं का चेन स्नेचर गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड पर गिरोह की एक सदस्य ने पैदल जा रही महिला के गले से चेन तोड़ ली।

गनीमत रही शोर होने पर लोगों ने आरोपी महिला को दबोच लिया और उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला चेन लेकर चली गई। उसने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पकड़ी गई महिला पुलिस की हिरासत में है।
घटना शुक्रवार की शाम करीब चार बजे रोडवेज बस स्टैंड के पास हुई। शहर निवासी उर्मिला देवी बस से उतरकर पैदल जा रही थीं।

इसी बीच एक महिला ने उनके गले की चेन तोड़ ली। अहसास होने पर जब पीड़ित महिला ने गले पर हाथ लगाया तो चेन न देख उसके होश उड़ गए। उधर चेन तोड़ने के बाद आरोपी महिला तेज कदमों से भागने की कोशिश की। इसी बीच महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने शक के आधार पर महिला को रोक लिया और उसकी तलाशी ली तो चेन बरामद हुई।

लोगों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला और पीड़िता को कोतवाली लाई। पकड़ी गई महिला संगीता देवी संतकबीरनगर जिले की रहने वाली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। उसने कोई तहरीर नहीं दी है। वह चेन लेकर वापस घर चली गई। आरोपी महिला पुलिस की हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: लड्डू नहीं देने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर किया घायल

संबंधित समाचार