यूपी चुनाव 2022: सुल्तानपुर में योगी की रैली में दिखे बुलडोजर, स्टीकर पर लिखा था- ‘बाबा का बुलडोजर’
सुल्तानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव की जंग तीखी हो चुकी है और पांचवें चरण के मतदान से पहले वार-पलटवार भी काफी तेज हो गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ना सिर्फ लगभग सभी जिले में जाकर प्रचार कर रहे हैं बल्कि विरोधियों पर तीखा प्रहार भी कर रहे हैं। इसी …
सुल्तानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव की जंग तीखी हो चुकी है और पांचवें चरण के मतदान से पहले वार-पलटवार भी काफी तेज हो गए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ना सिर्फ लगभग सभी जिले में जाकर प्रचार कर रहे हैं बल्कि विरोधियों पर तीखा प्रहार भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को सूबे के सुल्तानपुर जिले में सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली की और इस रैली में काफी भीड़ के साथ-साथ बुलडोजर भी देखने को मिले। जिनका वीडियो वायरल हो गया।
दरअसल सुल्तानपुर की रैली में, योगी आदित्यनाथ के लिए चार बुलडोज़रों को सजा-धजा कर खड़ा किया गया था। इनके ठीक ऊपर ‘बाबा का बुलडोजर’ नाम का बैनर भी लगाया गया था। बुलडोज़र की इस प्रदर्शनी ने योगी की रैली को एक अलग पहचान दे दी। योगी जब मंच पर आए, तो वह भी इन बुलडोजरों का ज़िक्र किए बिना नहीं रह सके।
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा, ‘हम लोगों ने एक यंत्र विकसित किया है। वह एक्स्प्रेस हाईवे भी बनाता है और माफिया अपराधियों को भी रगड़ता है। जब मैं यहां आ रहा था, तो देख रहा था कि पीछे चार-चार बुलडोजर खड़े हैं। एक नहीं, चार-चार हैं। मुझे लगता है कि पांच विधानसभा हैं, एक-एक में भेज देंगे सबको तो अभी से संदेश दे देगा।’
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: ‘बुलडोजर बाबा’ बने आकर्षण का केन्द्र, वीडियो हुआ वायरल
