Russia-Ukraine Crisis : रूसी टेनिस खिलाड़ी ने अपनी सरकार को दिया संदेश, कैमरे पर लिखा- NO War Please…वीडियो वायरल
दुबई । यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूरे विश्व में अफरा-तफरी का माहौल है। खुद रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव ने शांति की अपील की है। रुबलेव इस समय दुबई में टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने मैच के दौरान एक बड़ा संदेश दिया और युद्ध ना करने …
दुबई । यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूरे विश्व में अफरा-तफरी का माहौल है। खुद रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव ने शांति की अपील की है। रुबलेव इस समय दुबई में टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने मैच के दौरान एक बड़ा संदेश दिया और युद्ध ना करने की अपील की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव ने मैच के बाद कैमरे के पास आकर उसके लेंस पर यूक्रेन-रूस की जंग को लेकर पेन से लिखा – नो वॉर प्लीज … यानी टेनिस प्लेयर ने दुनियाभर को ये मैसेज दिया कि जंग जरूरी नहीं है और इसे बंद कर दिया जाना चाहिए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जैसे ही रुबलेव का मैसेज स्क्रीन पर नजर आता है तो स्टेडियम में दर्शक तालियां बजाने और शोर मचाने लगते हैं। लोग इस टेनिस खिलाड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
❤️@AndreyRublev97 pic.twitter.com/Ul9Hg8SRvS
— ATP Tour (@atptour) February 25, 2022
युद्ध के चलते इन खेलों पर भी पड़ा असर
UEFA चैंपियंस लीग का फाइनल पहले रूस के क्रेस्टोवस्की स्टेडियम, सेंट पीटर्सबर्ग में खेला जाने वाला था, लेकिन अब इसको पेरिस में शिफ्ट कर दिया गया है। फॉर्मूला वन ने भी सितंबर में रूस में होने वाले ग्रांड प्रिक्स इवेंट को कैंसिल कर दिया है। ये इवेंट 25 सितंबर से होने वाला था।
ये भी पढ़ें : Russia- Ukraine War: शेन वॉर्न बोले- पूरी दुनिया यूक्रेन के साथ, ये हमला अनुचित
