AUS vs PAK: पाकिस्तान जाने से पहले डेविड वॉर्नर हुए भावुक, फैमिली के लिए लिखा, ‘गुडबाय बोलना हमेशा मुश्किल होता है’…
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल के बाद पाकिस्तान के दौरे पर गई है। 1998 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का दौरा किया था। अब 24 साल के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। वहीं टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के लिए …
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल के बाद पाकिस्तान के दौरे पर गई है। 1998 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का दौरा किया था। अब 24 साल के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। वहीं टीम के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के लिए भावुक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि परिवार को ‘गुड बाय’ बोलना हमेशा मुश्किल होता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान रवाना होने से पहले इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘मेरी बच्चियों को अलविदा हमेशा हमेशा मुश्किल होता है। पिछले कुछ महीनों में हमने बहुत मस्ती की है और अब वक्त है जाने का। और कुछ हफ्तों बाद हम फिर एक साथ होंगे। @candywarner1 मैं तुम सबको बहुत मिस करूंगा।’

डेविड वॉर्नर के इस पोस्ट पर उनकी पत्नी ने भी एक कमेंट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, हम दोबारा खेलते हुए देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। हम भी तुम्हें मिस करेंगे और आई लव यू।’

सीरीज में तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 मुकाबला खेला जाना है। इस दौरे से ज्यादातर मुकाबले रावलपिंडी में ही खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच चार मार्च से रावलपिंडी में शुरू होगा। जिसके बाद 12 मार्च से दूसरा टेस्ट कराची में और तीसरा टेस्ट मुकाबला 21 मार्च से लाहौर में खेला जाना है। वनडे सीरीज की शुरुआत 29 मार्च से होग।. सीरीज के तीनों वनडे मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे। वहीं पांच अप्रैल को इकलौता टी-20 मुकाबला रावलपिंडी में ही खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें : ICC Women’s World Cup: हरमनप्रीत कौर होंगी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की उप-कप्तान, मिताली राज ने किया ऐलान
