यूक्रेन से लौटने वाले नागरिकों के टिकट का खर्च उठाएगी राजस्थान सरकार: अशोक गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि संकटग्रस्त यूक्रेन से देश लौटने वाले राज्य के नागरिकों के हवाई टिकट का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। सरकार इस राशि का पुनर्भरण (रिंबरसमेंट) करेगी। गहलोत ने ट्वीट किया कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के दौरान विदेश मंत्रालय के परामर्श के बाद निजी …

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि संकटग्रस्त यूक्रेन से देश लौटने वाले राज्य के नागरिकों के हवाई टिकट का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। सरकार इस राशि का पुनर्भरण (रिंबरसमेंट) करेगी। गहलोत ने ट्वीट किया कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के दौरान विदेश मंत्रालय के परामर्श के बाद निजी खर्च से वतन वापस आने वाले राजस्थान के लोगों के टिकट की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा। यूक्रेन में ताजा संकट के बाद राजस्थान के लगभग 40 विद्यार्थी वापस आए हैं।

इसे भी पढ़ें-

यूक्रेन में फंसे तमिलनाडु के छात्रों ने जल्द वतन वापसी की लगाई गुहार

संबंधित समाचार