सीतापुर: अनियंत्रित ट्रॉली खाई में गिरी, किशोर की दबकर मौत, चालक जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली/सीतापुर। नेशनल हाइवे के किनारे स्थित कमलापुर इलाके के मानपारा गांव में शुक्रवार को क्रासिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि …

सिधौली/सीतापुर। नेशनल हाइवे के किनारे स्थित कमलापुर इलाके के मानपारा गांव में शुक्रवार को क्रासिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार सुबह कमलापुर इलाके के मानपारा गांव के छोटेलाल के खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लादकर गांव का ही निवासी वाहन चालक जितेंद्र उर्फ नरेंद्र पुत्र नेतराम व गांव का ही अमित 15 कमलापुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल कराने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जब यह लोग क्रासिंग के निकट पहुंचे, तभी ऊंचाई होने के चलते गन्ना भरी ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर खाई में जाकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठा अमित उछलकर नीचे जा गिरा और वह ट्रैक्टर उसी के ऊपर पलट गया।

इस हादसे में अमित की दबकर मौत हो गई। साथ ही चालक जितेंद्र भी घायल हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया और जितेंद्र का इलाज चल रहा है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-यूक्रेन से लौटने वाले नागरिकों के टिकट का खर्च उठाएगी राजस्थान सरकार: अशोक गहलोत

संबंधित समाचार