बलिया: मासूम बच्ची का घर के पीछे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया।  शहर से सटे रामपुर महावल गांव में शनिवार की सुबह छह साल की बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। रामपुर महावल में किराए के मकान में रहते हैं। अनन्या कक्षा एक की छात्रा थी। वह शुक्रवार दोपहर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। …

बलिया।  शहर से सटे रामपुर महावल गांव में शनिवार की सुबह छह साल की बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। रामपुर महावल में किराए के मकान में रहते हैं। अनन्या कक्षा एक की छात्रा थी। वह शुक्रवार दोपहर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। जिसके बाद अनन्या का शव शनिवार सुबह मनसा बाबा के पास उसके किराए के मकान के पीछे बरामद हुआ।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, और जांच में जुटी हुई है।

जांच में पता चला कि चेहरे पर किसी धार दार हथियार से हुए जख्म के निशान मिले हैं। घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। उसकी शिनाख्त अनन्या वर्मा 6 साल की बेची सुरेश वर्मा के रूप में हुई। शव उसके घर के पीछे खाली स्थान पर कीचड़ में मिला है। मौके पर एसपी राजकरन नय्यर, सीओ सिटी भूषण वर्मा व शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र पहुंचे घटना का जायजा लिया। उधर फारेंसिक टीम भी जांच पड़ताल कर साक्ष्य को कब्जे में लिया है।

फारेंसिक टीम को बुलाया गया

अंगुली, नाक, कान पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। सुबह-सुबह किसी ने शव को देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर घरवाले और आसपास के लोग पहुंचे। अनन्या का शव देख परिजन बेसुध हो गए। लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। और फारेंसिक टीम को बुलाया गया।

यह भी पढ़े-यूक्रेन से लौटने वाले नागरिकों के टिकट का खर्च उठाएगी राजस्थान सरकार: अशोक गहलोत

संबंधित समाचार