सर्वेश हत्याकांड: आठ दिन बाद भी हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
रामपुर, अमृत विचार। दिव्यांग सर्वेश की हत्या को आठ दिन बीत चुके है। लेकिन, पुलिस अभी तक इसका खुलासा नहीं कर सकी। मिलक थाना क्षेत्र के नगला उदई गांव निवासी सर्वेश उर्फ जैन की हाइवे पर नगला उदई गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग चौराहे पर मोबाइल रिचार्ज तथा मिनी बैंकिंग की दुकान थी। 17 …
रामपुर, अमृत विचार। दिव्यांग सर्वेश की हत्या को आठ दिन बीत चुके है। लेकिन, पुलिस अभी तक इसका खुलासा नहीं कर सकी। मिलक थाना क्षेत्र के नगला उदई गांव निवासी सर्वेश उर्फ जैन की हाइवे पर नगला उदई गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग चौराहे पर मोबाइल रिचार्ज तथा मिनी बैंकिंग की दुकान थी। 17 फरवरी की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा दिव्यांग सर्वेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
18 फरवरी को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया था। हत्या के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीमों का गठन किया गया था। धीरे-धीरे करके इस हत्या को आठ दिन का समय हो गया है। लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारोपियों की जानकारी तक हासिल नहीं कर सकी है।
पुलिस के लिए यह हत्या एक पहेली बनती जा रही है। सीओ मिलक धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : यूक्रेन पर रूस के हमले से रामपुर में कई मां-बापों का कांपा कलेजा
