मथुरा: चौमुहां यमुना रक्षक दल ने गोद ली गोशाला, कहा- अब कस्बे में बेसहारा नहीं घूमेगा कोई गोवंश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। जिले में आवारा घूम रहे गोवंश को बचाने के लिए सभी फ्रिक्रमंद रहते हैं लेकिन कोई भी उनको बचाने के लिए आगे नहीं आता है। इसी कड़ी में गोवंशों की दुर्दशा देखकर चौमुहां यमुना रक्षक दल आगे आया है। उसने राधा मोहन जी गोशाला को गोद लिया है। रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत …

मथुरा। जिले में आवारा घूम रहे गोवंश को बचाने के लिए सभी फ्रिक्रमंद रहते हैं लेकिन कोई भी उनको बचाने के लिए आगे नहीं आता है। इसी कड़ी में गोवंशों की दुर्दशा देखकर चौमुहां यमुना रक्षक दल आगे आया है। उसने राधा मोहन जी गोशाला को गोद लिया है। रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि अब से कोई भी गोवंश न आवारा घूमेगा न ही भूखा सोएगा। उसको अब मार नहीं खानी पड़ेगी।

हमने जिस गोशाला को गोद लिया है उसी में शहर के सभी आवारा गोवंश को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर सांड़ों को रखने के लिए अलग से व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि हर घर से एक रुपया और एक रोटी गोमाता के लिए लेंगे। हमने गोशाला को व्यवस्थित कर दिया है। पहले इस गोशाला की हालत बेहद खराब थी। सभी लोग सहयोग करेंगे तो हमारी गोमाता का कल्याण होगा।

यह भी पढ़ें: मैनपुरी: करहल में पीठासीन अधिकारी को लापरवाही के आरोप में किया निलंबित

 

 

संबंधित समाचार