बाराबंकी: श्री राम दरबार मूर्ति स्थापना के लिए निकाली गई कलश यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नगर के मुहल्ला रसूलपुर स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव परिवार व राम दरबार की मूर्ति स्थापना के लिए शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के कैलाश आश्रम से छाया व भुइहारे बाबा मंदिर होते हुए दूधेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में पीत परिधान में इंदु पांडेय, निधि …

बाराबंकी। नगर के मुहल्ला रसूलपुर स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव परिवार व राम दरबार की मूर्ति स्थापना के लिए शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई।

यात्रा नगर के कैलाश आश्रम से छाया व भुइहारे बाबा मंदिर होते हुए दूधेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में पीत परिधान में इंदु पांडेय, निधि तिवारी, अर्चना मिश्रा, अपराजिता मिश्रा, सविता, मानसी, श्रेया, आयुषी, गीता, सरोज, रोहिनी, हिमानी व मनीषा सहित 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल रहीं। मंदिर के प्रबंधक एसके तिवारी व गनेश प्रसाद जायसवाल ने बताया कि 27 फरवरी को मंदिर परिसर में हवन-पूजन होगा। 28 फरवरी को शिव परिवार व राम दरबार की मूर्तियों की स्थापना व भंडारा होगा। एक मार्च को महाशिव रात्रि पर जागरण एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़े-मथुरा: चौमुहां यमुना रक्षक दल ने गोद ली गोशाला, कहा- अब कस्बे में बेसहारा नहीं घूमेगा कोई गोवंश

संबंधित समाचार