हरदोई: दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर के बाहर खड़ी एक युवती से गांव के ही रहने वाले एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय किशोरी को गॉव के ही …

हरदोई। घर के बाहर खड़ी एक युवती से गांव के ही रहने वाले एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय किशोरी को गॉव के ही एक युवक ने घर के बाहर बुरी नियत से पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोरगुल पर आरोपी युवक फरार हो गया।

प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी उधमी पुत्र शेर बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को ककरा तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समेत सात लोगों पर होगी कार्रवाई, एंबुलेंस संचालन के नाम पर कर रहे थे खेल

संबंधित समाचार