हरदोई: ईंट भरी खड़ी ट्रॉली में घुसी बाइक, कन्नौज निवासी चालक की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सड़क किनारे खड़ी ट्राली में तेज गति में आ रहा बाइक सवार टकरा गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर मार्ग पर रोशनपुर गांव के पास ट्राली का टायर पंचर हो जाने से ईंट भरी ट्राली सड़क के किनारे खड़ी थी। शुक्रवार की देर रात पीछे से आ रही बाइक …

हरदोई। सड़क किनारे खड़ी ट्राली में तेज गति में आ रहा बाइक सवार टकरा गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर मार्ग पर रोशनपुर गांव के पास ट्राली का टायर पंचर हो जाने से ईंट भरी ट्राली सड़क के किनारे खड़ी थी। शुक्रवार की देर रात पीछे से आ रही बाइक ट्राली में भिड़ गई। जिससे बाइक चालक प्रदीप  निवासी छिबरामऊ जनपद कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने डायल 112 की मदद से उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। प्रदीप के मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संबंधित समाचार