रामनगर: आबकारी पुलिस का हिस्सा बने 34 रिक्रूट आरक्षी, आईआरबी प्रथम वाहिनी में आयोजित किया गया दीक्षांत समारोह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रामनगर। 34 रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आबकारी पुलिस का हिस्सा बन गए। आईआरबी प्रथम वाहिनी में आबकारी पुलिस के प्रशिक्षणरत नवनियुक्त आरक्षियों द्वारा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में आबकारी पुलिस के 34 नवनियुक्त आरक्षियों में पांच महिला और 29 …

अमृत विचार, रामनगर। 34 रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आबकारी पुलिस का हिस्सा बन गए। आईआरबी प्रथम वाहिनी में आबकारी पुलिस के प्रशिक्षणरत नवनियुक्त आरक्षियों द्वारा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में आबकारी पुलिस के 34 नवनियुक्त आरक्षियों में पांच महिला और 29 पुरुष आरक्षी सम्मिलित है। 90 दिन के कठिन प्रशिक्षण के बाद यह जवान आबकारी पुलिस का हिस्सा बने।

शनिवार को वाहिनी परेड ग्राउंड में मार्चपास्ट कर और सलामी देकर देश सेवा व कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण द्वारा सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद परेड समारोह को संबोधित करते हुए सभी जवानों से पूरी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने को कहा। इसके साथ ही 90 दिन के प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर सुखबीर सिंह सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को अतिथेय स्वीकार करने व समारोह में उपस्थिति के लिए उनका आभार जताया। दीक्षांत समारोह में अपर आयुक्त आबकारी उदय सिंह राणा, संयुक्त आबकारी आयुक्त किरन किशोर कांडपाल, सहायक सेनानायक रतनमणि पांडेय, शिविरपाल/प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण हरकेश सिह, सूबेदार सैन्य सहायक/एसआई, एपी योगेन्द्र सिह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार