जिले के सात व अयोध्या मंडल के 16 लोग यूक्रेन में फंसे, दुआओं का दौर जारी
अयोध्या। प्रदेश शासन की ओर से शनिवार शाम यूक्रेन में फंसे लोगों की सूची जारी कर दी है। जिसमें अयोध्या मंडल के 16 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित लोगों और उनके परिवार के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शनिवार देर …
अयोध्या। प्रदेश शासन की ओर से शनिवार शाम यूक्रेन में फंसे लोगों की सूची जारी कर दी है। जिसमें अयोध्या मंडल के 16 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित लोगों और उनके परिवार के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
शनिवार देर शाम जारी सूची के अनुसार अयोध्या मंडल के अयोध्या जिले के सात, बाराबंकी के 7 और अमेठी के दो लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है। जबकि अम्बेडकर नगर और सुल्तानपुर जिलों का कोई भी व्यक्ति यूक्रेन में नहीं फंसा है। प्रदेश शासन की ओर से जारी की गई सूची सभी जिलों के प्रशासन को भेजी गई है। शासन ने संबधित जिलों के जिला अधिकारियों को इनके परिजनों के बाबत सभी जानकारी उपलब्ध करा तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रदेश शासन की ओर से यूक्रेन में फंसे लोगों और युवाओं को लाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था पहले से कई गई है। इससे पहले
अयोध्या के गोसाईगंज के एक युवक के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली थी। गोसाईगंज के बबुआपुर निवासी सूरज तिवारी छह साल से यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। सूरज एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सूरज के परिवार वालों उसे यूक्रेन से सुरक्षित निकलवाने का इंतजाम करने की अपील की है। पूरा परिवार उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने शासन से सूची मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया जिले के फंसे सातों लोगों के परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नौ अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार
