बरेली: पहले घर में हमला बोला, अब बेटे को उठाने की धमकी
बरेली,अमृत विचार। दरबाजे पर बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। व्यापारी की पत्नी के विरोध करने पर दबंगों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सूचना देने पर यूपी 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं …
बरेली,अमृत विचार। दरबाजे पर बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। व्यापारी की पत्नी के विरोध करने पर दबंगों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सूचना देने पर यूपी 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
वहीं, आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद समेत कइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर करोलान निवासी राहुल वर्मा रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी हैं। बिहारीपुर में ही उनकी दुकान है।
उनकी पत्नी सुनीता वर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को वह अपने भाइयों और पति के घर लौटने का इंतजार करने के साथ बच्चों को टहला रही थीं। उसी दौरान रोहित यादव व महेश कश्यप उर्फ हर्ररू अपने कुछ साथियों के साथ दरबाजे पर बैठकर शराब पी रहे थे, जो गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे।
उन्होंने तोड़फोड़ के लिए मना किया तो आरोपियों ने उन्हें पति व बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 को सूचना दी। तभी आरोपी मौके से भाग गए। उधर, मौके पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिस कर्मी पूछताछ करने के बाद लौट गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों की दबंगई को न रोक सकी।
व्यापारी की पत्नी के मुताबिक आरोपी रोहित यादव ने रिपोर्ट वापस न लेने पर उनके छोटे बेटे को घर से उठाने की धमकी दी है। यहां तक कि ऑडियो में आरोपी युवक पुलिस को गाली देने की बात भी कहता सुनाई दे रहा है।धमकी की ऑडियो व वीडियो भी व्यापारी की पत्नी ने कोतवाली पुलिस को सौंप दी है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: कचौली गांव के पास दिखाई दिया तेंदुआ, गांव में फैली दहशत, भुता वाला ही तेंदुआ होने की आशंका
